1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन होगी 'बागी 3' की एक्ट्रेस? साजिद नाडियावाला ने कहा...

कौन होगी 'बागी 3' की एक्ट्रेस? साजिद नाडियावाला ने कहा...

 Published : Mar 30, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 02:41 pm IST

30 मार्च को बागी 2 रिलीज हो गई। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।

बागी 2- India TV Hindi
बागी 2 Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि उनकी टीम 'बागी 3' की मुख्य अभिनेत्री का नाम तय करेगी और महीने भर के अंदर इसकी घोषणा हो जाएगी।नाडियाडवाला ने यह टिप्पणी गुरुवार की शाम 'बागी 2' की विशेष स्क्रिनिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में की। इस तरह की खबरें थी कि 'बागी 3' में दिशा पटानी व टाइगर श्रॉफ फिर से नजर आएंगे।

नाडियावाला से जब अभिनेत्री के बारे में पूछा गया, "बागी 3 की पटकथा पर अभी काम हो रहा है और महीने भर के भीतर हमें इसका पता चल जाएगा और तब हम इसकी घोषणा करेंगे।" नाडियाडवाला ने 'बागी 2' के ट्रेलर लांच के दौरान 'बागी 3' की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, "वास्तव में मैंने बागी 3 की घोषणा 'बागी 2' के ट्रेलर से पहले अपनी टीम के बीच की थी। मैं 'बागी 2' के रिलीज से पहले निर्देशक व पूरी टीम को आत्मविश्वास देना चाहता था। मुझे यकीन है कि दर्शक 'बागी 2' को पसंद करेंगे और हमारी तीसरी श्रृंखला बनाने में मदद करेंगे।"

30 मार्च को बागी 2 रिलीज हो गई। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन