1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pictures: ‘बागी 2’ के प्रमोशन के लिए चॉपर से ग्रेटर नोएडा के कॉलेज पहुंचे दिशा और टाइगर

Pictures: ‘बागी 2’ के प्रमोशन के लिए चॉपर से ग्रेटर नोएडा के कॉलेज पहुंचे दिशा और टाइगर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 27, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 12:21 pm IST

दिशा पाटनी ने जहां सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं टाइगर श्रॉफ कैजुअल टीशर्ट और डेनिम्स में नजर आए। दोनों ने वहां ‘मुंडिया तो बच के’ गाने पर डांस भी किया।

टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जल्द ही ‘बागी 2’ में साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार दिशा और टाइगर साथ काम कर रहे हैं, दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यू पहुंचे, खास बात यह थी कि दिशा और टाइगर ने चॉपर से वहां एंट्री ली थी। अपने पसंदीदा सितारों से मिलने के लिए काफी संख्या में छात्र वहां एकत्र थे। भीड़ से हर कोई टाइगर-टाइगर चिल्ला रहा था।

दिशा पाटनी ने जहां सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं टाइगर श्रॉफ कैजुअल टीशर्ट और डेनिम्स में नजर आए। दोनों ने वहां ‘मुंडिया तो बच के’ गाने पर डांस भी किया। टाइगर और दिशा दोनों ही अच्छे डांसर हैं, तो जैसे ही उन्होंने मूव्स किए भीड़ शोर मचाने लगी।

टाइगर-दिशा
Image Source : PTIटाइगर-दिशा

टाइगर और दिशा ने कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ भी डांस किया। 

टाइगर-दिशा
Image Source : PTIटाइगर-दिशा

टाइगर और दिशा की यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

टाइगर-दिशा
Image Source : PTIटाइगर-दिशा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन