1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने पूरी की 'आदिपुरुष' की शूटिंग, डायरेक्टर ओम राउत ने एक्ट्रेस के लिए कही ये खास बात

कृति सेनन ने पूरी की 'आदिपुरुष' की शूटिंग, डायरेक्टर ओम राउत ने एक्ट्रेस के लिए कही ये खास बात

 Written By: PTI
 Published : Oct 16, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 04:31 pm IST

ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा प्रभास और सैफ अली खान अहम भूमिका निभाएंगे। आदिपुरुष 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

Kriti Sanon wraps up shooting for Adipurush prabhas and saif ali khan film- India TV Hindi
कृति सेनन ने पूरी की 'आदिपुरुष' की शूटिंग Image Source : TWITTER:@OMRAUT

अभिनेत्री कृति सेनन ने शनिवार को अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग पूरी कर ली। कई भाषाओं में बन रही यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण की कहानी पर आधारित है और इसमें भगवान राम की भूमिका में प्रभास और लंकेश की भूमिका में सैफ अली खान नजर आएंगे। इसका निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। 

ओम राउत ने सोशल मीडिया पर बताया कि कृति सेनन ने शूटिंग पूरी कर ली है और अभिनेत्री के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा।

कार्तिक आर्यन-कृति सेनन 'शहजादा' में साथ आएंगे नजर, परेश रावल-मनीषा कोईराला का भी होगा अहम रोल

अभिनेत्री के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘ प्रिय कृति, आपको जानकी का किरदार अदा करते हुए देखना बेहद अच्छा अनुभव रहा। विश्वास नहीं हो रहा कि आपकी शूटिंग पूरी हो गई। शानदार यात्रा रही।’’ 

इस फिल्म को ‘बुराई पर अच्छाई की जीत का’ उत्सव बताया गया है और इसका निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज कर रही है। आदिपुरुष 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन