कार्तिक आर्यन, कृति सेनन जल्द ही रोहित धवन द्वारा निर्देशित फ़िल्म शहजादा की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अगले साल 4 नवंबर 2022 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'शहजादा' की शूटिंग कल मुंबई में एक बड़े सेट पर शुरू हुई, जिसका निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं, इसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर हैं। निर्माता भूषण कुमार ने इस फिल्म को भव्य में शाहिद कपूर की फ़िल्म 'जर्सी' के निर्माता अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ मिलकर काम किया है।
Related Stories
Aryan Khan Drugs Case Celeb Reaction: आर्यन खान को मिल रहा है बॉलीवुड का सपोर्ट, जानिए किसने क्या कहा
एक्शन से भरपूर, इस म्यूजिकल और पारिवारिक फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग अगले कई महीनों में मुंबई और दिल्ली में विभिन्न शेड्यूल पर की जाएगी। रोहित धवन एक बार फिर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ काम कर रहे हैं ताकि हम नए फुट-टैपिंग नंबर मिल सके।
निर्माताओं और कलाकारों ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का लोगो जारी किया, जिसमें हमें फिल्म की एक झलक के साथ-साथ फ़िल्म रिलीज की तारीख, 4 नवंबर 2022 की घोषणा की गई।
पुण्यतिथि: 'मेरे सपनों की रानी' हो या 'पल पल दिल के पास', वो गाने जिन्हें किशोर कुमार की आवाज ने बनाया खास
रोहित धवन द्वारा निर्देशित फ़िल्म शहजादा, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस.राधा कृष्णा और अमन गिल द्वारा निर्मित है।