1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दुल्हन के लिबास में चार-चांद लगाती नजर आईं कृति सेनन, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

दुल्हन के लिबास में चार-चांद लगाती नजर आईं कृति सेनन, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2021 07:43 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 05:32 pm IST

इंडिया कॉउचर वीक 2021 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शन 'नूरियत' को पेश किया। इस खूबसूरत कलेक्शन को बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने पेश किया।

दुल्हन के लिबास में...- India TV Hindi
दुल्हन के लिबास में चार-चांद लगाती नजर आईं कृति सेनन, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल Image Source : INSTAFGRAM/MANISHMALHOTRAWORLD

इंडिया कॉउचर वीक 2021 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शन 'नूरियत' को पेश किया। इस खूबसूरत कलेक्शन को बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने पेश किया। कृति सेनन दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

कृति सेनन के लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना। जिसमें सुनहरे धागों से बेहतरीन कढ़ाई की गई हैं। इस लुक के साथ कृति सेनन ने डिजाइनर ब्लाउज भी पहना जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा है।

ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर, फैंस को पसंद आ रहा एक्ट्रेस का लुक

कृति ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप के साथ मैट लिपस्टिक लगाई। इसके साथ ही आईलाइनर, काजल के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ गले में भारी नेकलेस और  मांगबेदी और नथ पहना था जिससे वो प्यारी सी दुल्हन लग  रही थी। इसके साथ ही दुल्हन की तरह हाथों में चूड़ा पहना। इस लुक में कृति चार-चांद लगाती हुई नजर आ रही हैं। 

बालों से 'रूसी' को दूर करने के लिए नीम का इस तरह से करें इस्तेमाल, खुजली भी हो जाएगी खत्म

कृति सेनन की फिल्मों की बात करें तो कृति की ताजा रिलीज 'मिमी' है। अभिनेत्री कई फिल्मों का हिस्सा हैं क्योंकि उनके पास 'हम दो हमारे दो', 'बच्चन पांडे', 'भेड़िया' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्में शामिल हैं।

टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनपथ' भी अगले साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और यह 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल