1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- सेट पर वापसी के लिए तैयार

कुणाल खेमू ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- सेट पर वापसी के लिए तैयार

 Published : Jun 22, 2021 07:52 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 07:52 am IST

अभिनेता कुणाल खेमू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्हें कोविड के खिलाफ टीका लगाया गया है और काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

कुणाल खेमू ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- सेट पर वापसी के लिए तैयार- India TV Hindi
कुणाल खेमू ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- सेट पर वापसी के लिए तैयार Image Source : INSTAGRAM/KUNALKEMMU

अभिनेता कुणाल खेमू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्हें कोविड के खिलाफ टीका लगाया गया है और काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

कुणाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह वैक्सीन का शॉट लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, "टीका लगवा लिया है और सेट पर वापस आने के लिए तैयार हूं।"

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ काम करने वाली खबर को अक्षय कुमार ने बताया फेक

तस्वीर में वह नीले रंग की टी शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेसबॉल कैप और सफेद मास्क से अपने लुक को पूरा किया है।

कुणाल ने उन प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी साझा नहीं की, जिसका वह सेट पर लौटने पर काम शुरू करेंगे। 

अभिनेता कुणाल खेमू सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अधिकर पेटिंग सबित कई शौक की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने फोटोग्राफी करते हुए तस्वीरें शेयर की। 

पिछले साल, अभिनेता कुणाल ने मलंग और डायरेक्ट-टू-डिजिटल कॉमेडी लूटकेस जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने क्राइम थ्रिलर सीरीज़ अभय में लीड़ रोल निभाया। जिसका दूसरा सीज़न 2020 में रिलीज़ हुआ था। यह वेब सीरिज फैंस को काफी पसंद आई।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन