1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की विनम्रता का कायल है फिल्म 'कुरुप' का ये एक्टर

सलमान खान की विनम्रता का कायल है फिल्म 'कुरुप' का ये एक्टर

 Published : Nov 24, 2021 05:37 pm IST,  Updated : Nov 24, 2021 05:37 pm IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की तारीफ करते हुए मलयालम फिल्मों के एक्टर टोविनो थॉमस ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। 

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान की विनम्रता का कायल है फिल्म 'कुरुप' का ये एक्टर Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Highlights

  • टोवियो थॉमस ने सलमान खान की विनम्रता को अपनी प्रेरणा बताया
  • वह सलमान खान के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताकर बेहद खुश नजर आए

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कुरुप' में नजर आए मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस, बॉलीवुड स्टार सलमान खान की विनम्रता से पूरी तरह प्रभावित हैं, जिनसे वह हाल ही में मिले थे। इंस्टाग्राम पर टोविनो ने बुधवार को कहा कि मैं अपना फिल्मी करियर शुरू करने के पहले से ही सलमान खान का बड़ा फैन हूं। सर, आपसे मिलकर मुझे इस बात का एहसास हुआ कि आप इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी इतने ग्राउंडेड कैसे रहते हैं। इसलिए जब बात नम्रता की आती है तो आप मेरे लिए प्रेरणा हैं।

अभिनेता ने कहा कि वह सलमान के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताकर बेहद खुश है, और उन्होंने डॉ शाजिर के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति को धन्यवाद दिया, जिसने सलमान खान से उनकी मुलाकात को संभव बनाया।

टोविनो थॉमस की अगली मलयालम फिल्म बेसिल जोसेफ द्वारा निर्देशित 'मिनाल मुरली' होगी। फिल्म, जो एक सुपरहीरो के बारे में है, 24 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन