1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर नहीं ले रही हैं रिटायरमेंट, कहा-फर्जी खबरे हैं

लता मंगेशकर नहीं ले रही हैं रिटायरमेंट, कहा-फर्जी खबरे हैं

 Published : Dec 06, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 01:57 pm IST

हाल ही में लता मंगेशकर के रिटायर होने की खबरें आ रही थी। इन खबरों को झूठा ठहराते हुए सता जी ने कहा है कि यह सब फर्जी है।

lata Mangeshkar- India TV Hindi
lata Mangeshkar Image Source : INSTAGRAM

सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज के सभी फैन है। ऐसा कोई नहीं होगा जिसे उनकी आवाज या गाने पसंद ना हो। मगर इसी बीच खबरे आ रही थी कि लता मंगेशकर गाने से रिटायरमेंट ले रही हैं। मगर अब लता मंगेशकर ने इस अफवाहों को झूठा ठहरा दिया है। लता मंगेशकर का कहना है कि उनकी रिटायरमेंट की खबरें फर्जी हैं और वह अपनी अंतिम सांस तक गाती रहेंगी। 

सोशल मीडिया पर लताजी का गाया हुआ मराठी गाना 'अता विश्व्याछा कसां' पोस्ट किया गया है, जिसका अर्थ है 'अब आराम का समय है'। इस गाने को लताजी की रिटायरमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे उनके प्रशंसकों में मायूसी है। लताजी ने एक खास बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की और क्यों? मुझे यह किसी खाली बैठे बेवकूफ आदमी का काम लगता है। दो दिन पहले मुझे अचानक मेरी रिटायरमेंट को लेकर संदेश और फोन आने शुरू हो गए।"

लता जी हैरान हैं कि ये खबरें कहां से आई। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि मेरे मराठी गीतों में से एक 'अता विश्व्याछा कसां' को मेरे अलविदा कहने के गीत के रूप में देखा जा रह है। लेकिन मैंने पांच साल पहले उस गीत को गाया था! 2013 में, इस गीत को लेकर संगीत निर्देशक सलील कुलकर्णी मेरे पास आए। मैं इसे मुख्य रूप से गायन करने पर सहमत हुई क्योंकि यह प्रसिद्ध कवि बालकृष्ण भगवंत बोरकर ने लिखा था। मैंने कभी उनकी कविता नहीं गाई थी। मुझे क्या पता था कि पांच साल बाद शरारती दिमाग वाले लोग इसे मेरी रिटायरमेंट से जोड़ेंगे।"

लातजी ने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि उनकी रिटायरमेंट की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक गाती रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की अफवाह 1960 में भी फैलाई गई थी। आपको बता दें कि कई सालों से लता जी ने फिल्मों के लिए गाना बंद कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह आज की फिल्मों के गानों से खुद को कनेक्ट नहीं कर पाती हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा अपने हिंदू वेडिंग में नजर आईं इतनी खूबसूरत, सब्यसाची मुखर्जी ने शेयर की Unseen Photos

2.0 Box Office Collection: 500 करोड़ के क्लब में पहुंची 2.0, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन