1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोरंजन दुनिया की दिलचस्प खबरें: अनिल और संजय कपूर ने कपिल देव संग देखा मैच, दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह के लिए रोमांटिक पोस्ट

मनोरंजन दुनिया की दिलचस्प खबरें: अनिल और संजय कपूर ने कपिल देव संग देखा मैच, दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह के लिए रोमांटिक पोस्ट

 Published : Jul 10, 2019 09:34 am IST,  Updated : Jul 10, 2019 09:34 am IST

आज सोशल मीडिया पर कई चीजें वायरल हो रही हैं। आइए आपको बॉलीवुड की इन खास खबरों के बारे में बताते हैं।

Latest bollywood News- India TV Hindi
Latest bollywood News Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा संग खेला चेस, ट्विंकल खन्ना ने की तारीफ

अक्षय कुमार इन दिनों ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साछ छुट्टियां मनाने के लिए लंदन गए हुए हैं। काम में बिजी रहने के बावजूद अक्षय हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं और कहीं ना कहीं घूमने चले जाते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी की उनकी पत्नी ट्विंकल ने तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में अक्षय बेटी नितारा और पत्नी ट्विंकल के साथ चेस खेलते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए टविंकल ने लिखा- अगर आप कोई गेम खिलाड़ियों के खिलाड़ी के साथ खेलते हैं तो आपका हारना तय है।

सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

सलमान खान इन दिनों पार्टी के मूड में चल रहे हैं। उनकी फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। रिलीज होने के कुछ ही दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। भारत के बाद सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। 

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर  दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- खुद मास्टर से डांस क्लास ले रहा हूं... प्रभुदेवा।

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दीपिका-रणवीर ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार दीपिका ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है।

दीपिका ने रणवीर का हाथ पकड़े हुए एक फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा- हाथ पकड़ना बहुत ही वास्तविक होता है, किसी तरह की जटिल सरलता है, बस हाथ पकड़कर बहुत कुछ कहा जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन