1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: तापसी पन्नू ने शेयर की 'बदला' से थ्रोबैक फोटो, ताहिरा ने पति आयुष्मान संग कैरिकेचर साझा किया

लॉकडाउन: तापसी पन्नू ने शेयर की 'बदला' से थ्रोबैक फोटो, ताहिरा ने पति आयुष्मान संग कैरिकेचर साझा किया

 Published : Apr 27, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 04:21 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से देशभर मे 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में फिल्मों की शूटिंग ठप पड़ी है और बॉलीवुड सितारे घर पर ही हैं।

तापसी पन्नू ने शेयर की...- India TV Hindi
तापसी पन्नू ने शेयर की 'बदला' से थ्रोबैक तस्वीर, ताहिरा ने पति आयुष्मान संग शेयर किया कैरिकेचर Image Source : इंस्टाग्राम

लॉकडाउन में तापसी पन्नू आजकल पुराने दिनों को याद कर रही हैं। तापसी आजकल लगभग हर रोज अपनी किसी पुरानी फिल्म के सेट से थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रही हैं, और फिर उसके बारे में जानकारी दे रही हैं। इस बार तापसी ने फिल्म बदला से थ्रोबैक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर तबकी है जब फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष तापसी पन्नू से इस प्रोजेक्ट को लेकर मिले थे। तापसी ने बताया कि जब हम पहली बार मिले तब हमने सोचा नहीं था कि हम इस फिल्म पर साथ काम करेंगे। लेकिन ये हुआ। 

तस्वीर में आप देख सकते हैं, तापसी पन्नू शर्ट और ट्राउजर पहने एक चेयर पर बैठी हैं, वहीं सुजॉय घोष उनके सामने खड़े हैं और कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। देखिए तापसी पन्नू का पोस्ट-

लॉकडाउन डायरी में दूसरी तस्वीर ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना की है, ताहिरा ने ये तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।  ताहिरा ने आयुष्मान के साथ एक प्यारा कैरिकेचर साझा किया है। साझा की गई कार्टून छवि में, आयुष्मान मैचिंग टीशर्ट- जैकेट में नजर आ रहे हैं, आयुष्मान ने बैंगनी रंग की पैंट पहनी है वहीं ताहिरा ने बैंगनी रंग की ड्रेस पहनी है। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के एक्टर ने एक हाथ अपनी पैंट के जेब में डाला हुआ है, ताहिरा ने हाथ में एक सफेद पर्स पकड़ा है। दोनों करीब खड़े हैं और बेहद प्यारे लग रहे हैं।

l
Image Source : इंस्टाग्राम- ताहिराआयुष्मान और ताहिरा 

लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद है, और सभी सितारे अपने अपने घरों में ही हैं। ऐसे में घर पर रहकर सितारे या तो अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं या फिर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन