लंबे समय बाद प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) फिल्म द स्काइ इज पिंक(The Sky is Pink) से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद से प्रियंका चोपड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। निक जोनस से शादी से पहले ही प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अब प्रियंका का इस फिल्म का लुक लीक हो गया है। उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Related Stories
द स्काइ इज पिंक से प्रियंका चोपड़ा की वायरल हो रही फोटो में वह बॉब कट हेयर में सेमी फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने पाउट कर रखा है। प्रियंका इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।
'द स्काइ इज पिंक' में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह 13 साल की सायशा चौधरी की कहानी है। जिसे 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी हो जाती है। जिसके बाद वह मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती है। मगर वह कभी हार नहीं मानती है। 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो जाती है।
Also Read:
अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण से लेकर करण जौहर स्टनिंग लुक में आए नजर, देखें inside Photos
श्रद्धा कपूर ने टाइट शेड्यूल से वक्त निकालकर मम्मी संग बिताया क्वालिटी टाइम