कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) और कृति सेनन(kriti sanon) की फिल्म लुका-छुप्पी(Luka Chuppi) लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने पांचवे दिन 5.04 करोड़ की कमाई की है। लुका-छुप्पी ने 5 दिन में 45.07 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के बिजनेस के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है।
Related Stories
तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के बिजनेस के बारे में जानकारी दी। ट्वीट में लिखा- फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़, दूसरे दिन 10.08 करोड़, तीसरे दिन 14.04 करोड़, चौथे दिन 7.90 करोड़ और पांचवे दिन 5.04 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म भारत में टोटल 45.07 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
छोटे शहरों पर फिल्में बनाने का चलन शुरू हो चुका है, छोटा शहर है तो वहां के मुद्दे और परेशानियां भी बड़े शहरों से अलग हैं। जैसे लिव इन रिलेशनशिप में रहना छोटे शहर में बहुत बड़ी बात है। इसी मुद्दे को लेकर 'लुका छुपी' फिल्म बनाई गई है। यह एक ऐसे कपल की कहानी है जो शादी से पहले एक-दूसरे को जानने और समझने के लिए साथ रहने का फैसला करते हैं। लेकिन मथुरा जैसे शहर में दोनों ये कैसे करेंगे?
फिल्म में कार्तिक आर्यन गुड्डू शुक्ला के रोल में हैं, जो मथुरा लाइव नाम के एक छोटे केबल टीवी में पत्रकार है। उसी चैनल में इंटर्नशिप करने आई लड़की रश्मि त्रिवेदी से उसे प्यार हो जाता है। शादी से पहले रश्मि अपने होने वाले पति के बारे में जानना चाहती है इसलिए वो लिव इन में रहने की बात करती है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
'ब्रह्मास्त्र' का Logo आया सामने, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बुलंद आवाज दी सुनाई
1983 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले चैम्पियन पहुंचे द कपिल शर्मा शो में, प्रोमो हुआ रिलीज