1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेहुल चोकसी पर फिल्म या सीरीज बनाएंगे मधुर भंडारकर, इस ट्वीट से दिया हिंट!

मेहुल चोकसी पर फिल्म या सीरीज बनाएंगे मधुर भंडारकर, इस ट्वीट से दिया हिंट!

 Published : Jun 10, 2021 09:48 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 09:48 am IST

चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से लापता हो गया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। उसे तीन दिन बाद 26 मई को डोमिनिका में पकड़ लिया गया था।

मेहुल चोकसी पर फिल्म...- India TV Hindi
मेहुल चोकसी पर फिल्म बनाएंगे मधुर भंडारकर, इस ट्वीट से दिया हिंट! Image Source : INSTAGRAM

इस समय डोमिनिका में रह रहे भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में रहस्यमय महिला बारबरा जैबरिका का नाम लिया। गंभीर आरोप लगने के बाद बारबरा ने भी अपना पक्ष रखा। दोनों की इस स्टोरी पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

बता दें कि चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से लापता हो गया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। उसे तीन दिन बाद 26 मई को डोमिनिका में पकड़ लिया गया था।  

मधुर भंडारकर का ट्वीट
Image Source : TWITTER मधुर भंडारकर का ट्वीट

दिलीप कुमार से मिलने अस्पताल पहुंचे मधुर भंडारकर, कहा- उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें

मधुर भंडारकर का कहना है कि दोनों की इस स्टोरी पर मिनी वेब सीरीज या फिर फिल्म बननी चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर एक लिंक शेयर करते हुए लिखा- 'इस स्टोरी पर सीधे मिनी सीरीज या फिल्म बना देनी चाहिए।'

चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआई और भारतीय जैसे दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके मुवक्किल का अपहरण कर लिया तथा उसे नौका के जरिए डोमिनिका पहुंचा दिया। 

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है। 

(PTI/IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन