1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर कैमरे को देख क्यों मुंह छिपाने लगीं माधुरी

आखिर कैमरे को देख क्यों मुंह छिपाने लगीं माधुरी

 Published : Feb 17, 2017 12:52 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 12:52 pm IST

माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती दिलकश अदाओं और जादुई मुस्कान से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक बेहद खास जगह बनाई है। आज बेशक बहुत सी नई अदाकाराएं इंडस्ट्री में आ गई हैं, लेकिन आज भी जब माधुरी चलती हैं तो लाखों लोगों के दिल की धड़कने रुक जाती हैं।

Madhuri Dixit- India TV Hindi
Madhuri Dixit

नई दिल्ली: बॉलीवुड की धक धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती दिलकश अदाओं और जादुई मुस्कान से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक बेहद खास जगह बनाई है। आज बेशक बहुत सी नई अदाकाराएं इंडस्ट्री में आ गई हैं, लेकिन आज भी जब माधुरी चलती हैं तो लाखों लोगों के दिल की धड़कने रुक जाती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में माधुरी का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे देखकर शायद उनके फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल हाल ही में माधुरी पति श्रीराम नेने के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आईं। यहां उन्होंने अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया हुआ था। उन्होंने जैसे ही कैमरे को अपनी ओर बढ़ते हुए देखा तो वह अचानक अपना चेहरा छुपाने लगीं। उन्होंने कई बार रुमाल से भी अपना चेहरा ढ़क लिया। हालांकि इसके बावजूद भी वह कैमरे में कैद होने से खुद को बचा नहीं पाईं।

माधुरी को हमेशा ही खूबसूरत ड्रेसेज़ पहने सजा धजा देखा जाता है। लेकिन उनकी इन बिना मेकअप वाली तस्वीरों को देखकर आसानी से उनकी उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है।

बता दें कि माधुरी लंबे वक्त से बॉलीवुड से गायब हैं। उन्हें पिछली बार 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाब गैंग' में देखा था। हालांकि वह छोटे पर्दे पर ज्यादा सक्रीय हो गई हैं। उन्हें टेलिविजन शो में जज के तौर पर भी देखा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन