1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए अपनी सभी फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं तापसी पन्नू

तो इसलिए अपनी सभी फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं तापसी पन्नू

 Published : Feb 17, 2017 11:18 am IST,  Updated : Feb 17, 2017 11:18 am IST

तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘पिंक’ के बाद से वह और भी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘पिंक’ के बाद से वह और भी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। तापसी इस साल पर्दे पर खूब धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। दरअसल इस साल वह 4 फिल्मों में नजर आएंगी। उन्हें व्यस्त रहना बहुत रास आ रहा है। इस साल रिलीज होने वाली तापसी की 4 फिल्में 'रनिंग शादी डॉट कॉम', 'नाम शबाना', 'गाजी अटैक' और 'जुड़वा-2' है।

इसे भी पढ़े:-

इस सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' की खास स्क्रीनिंग में शामिल हुईं तापसी ने कहा, "खुद के लिए अच्छी फिल्में हासिल कर पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए, मैं अपनी सभी फिल्मों के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

'रनिंग शादी...' के जरिए अमित रॉय बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें तापसी के अलावा अमित साध भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में तापसी ने कहा, "मैं इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं। 'रनिंग शादी...' मेरे लिए बेहद खास है और इस फिल्म के कारण मुझे 'पिंक' में काम करने का मौका मिला। मुझे इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।"

'गाजी अटैक' में तापसी को राणा दग्गुबाती के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1971 में पीएनएस-गाजी के रहस्यमयी रूप से गायब होने की कहानी है। इसके अलावा, तापसी की 'नाम शबाना' रोमांचक फिल्म है, वहीं 'जुड़वां-2' में उन्हें वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन