1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने 'कलंक' से अपने रॉयल अवतार में फोटो की शेयर

माधुरी दीक्षित ने 'कलंक' से अपने रॉयल अवतार में फोटो की शेयर

 Published : Apr 16, 2019 07:20 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 07:20 am IST

माधुरी दीक्षित ने 'कलंक' से अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका नया लुक नजर आ रहा है। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

Madhuri Dixit- India TV Hindi
Madhuri Dixit Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर(karan Johar) की फिल्म कलंक(Kalank) का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह मल्टीस्टारर फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म नें वरुण धवन(Varun dhawan), आलिया भट्ट(Alia bhatt), माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit), संजय दत्त(Sanjay Dutt), आदित्य रॉय कपूर(Aditya Roy kapur) और सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के नए-नए पोस्टर देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी फिल्म देखने के लिए और बढ़ गई है। माधुरी दीक्षित ने अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका नया लुक नजर आ रहा है।

माधुरी दीक्षित ने अपनी रॉयल अवतार में फोटो शेयर करते हुए लिखा- कलंक। इस फोटो में वह ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड बेहद सुंदर है जो फोटो को और सुंदर बना देता है।

इन दिनों फिल्म के सभी स्टार्स प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म से 21 साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी साथ में काम कती नजर आने वाली है। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है।

करण जौहर की फिल्म कलंक में पहले बहार बेगम का किरदार श्रीदेवी निभाने वाली थीं। श्रीदेवी के निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया था।

फिल्म कलंक की कहानी आजादी के बाद बंटवारे के दर्द तनाव आदि को बयां करती हैं। इसमें हीरा मंडी के लोहारों की अंग्रेजो द्वारा की गई बगावत दर्शाया गया है। फिल्म में कृति सेनन का एक स्पेशल सॉन्ग भी है। फिल्म के कई गाने रिलीज भी हो चुके हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक  करें।

Also Read:

सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

बीना काक ने सलमान खान की 'भारत' में नए लुक की फोटोज की शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन