1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित के क्वांरटीन थॉट्स: लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया

माधुरी दीक्षित के क्वांरटीन थॉट्स: लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया

 Published : Jul 15, 2020 03:29 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 05:32 pm IST

माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लगता है कि यह 90 के दशक की फोटोशूट है, जिसमें वह साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने...- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित ने शेयर किए 'क्वारंटीन थॉट्स'  Image Source : INSTAGRAM/MADHURIDIXIT

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पोस्ट में 'क्वारंटीन थॉट' साझा किए हैं। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लगता है कि यह 90 के दशक की फोटोशूट है, जिसमें वह साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया, लोग ढूंढ़ते रहे मुस्कुराने का कारण, हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया।"

हाल ही में फिल्म 'देवदास' की रिलीज के 18 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने याद किया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनके करियर की सबसे अच्छी डांस परफारमेंस में से एक दी।

अभिनेत्री ने लिखा, "देवदास के 18 साल पूरे, मैं इसे सरोज जी को फिल्म में मेरे बेहतरीन डांस परफारमेंस के पीछे ताकत देने के लिए समर्पित करती हूं।"

सरोज खान ने तीन जुलाई को अंतिम सांस ली।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन