1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एंजॉय, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

माधुरी दीक्षित मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एंजॉय, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

 Published : Mar 31, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 12:41 pm IST

माधुरी दीक्षित इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।

माधुरी दीक्षित मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एंजॉय, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर - India TV Hindi
माधुरी दीक्षित मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एंजॉय, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM/MADHURIDIXITNENE

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इससे टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री भी चपेट में आ चुकी है। माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने में एक साथ 18 क्रू मेंबर कोरोना से संक्रमित पाए गई है। जहां एक ओर शो में कोरोना आउटब्रेक हो गया, वहीं दूसरी ओर शो की बतौर जज किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की है। 

माधुरी ने मालदीव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्नत से हैलो'

माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने पर कोरोना अटैक, 18 क्रू मेंबर के पॉजिटिव निकलने के बाद मेकर्स का आया बयान

इस तस्वीर में माधुरी एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। वह इस तस्वीर में प्रिंटेड शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने हैट और सनग्लासेस पहने हुए नजर आईं। 

वहीं फिल्ममेकर औप कोरियाग्राफर फराह खान ने इस पोस्ट में कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मालदीव में तुम्हारा स्वागत है मैड्स'। आपको बता दें कि फराह भी इन दिनों मालदीव में एंजॉय कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन