1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy New Year 2018: माधुरी, करण और दीया मिर्जा सहित फिल्मी हस्तियों ने इस तरह दी नए साल की बधाई

Happy New Year 2018: माधुरी, करण और दीया मिर्जा सहित फिल्मी हस्तियों ने इस तरह दी नए साल की बधाई

 Published : Jan 01, 2018 11:49 am IST,  Updated : Jan 01, 2018 11:51 am IST

नए साल के इस खास अवसर के लिए लोग अपने-अपने तरीके से पार्टी कर रहे हैं। ऐसे में हमारी फिल्मी हस्तियां भी कहा पीछे रहने वाली है। अब करण जौहर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को नए साल की खुशियों भरी और आनंदमय शुभकामनाएं दीं।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: नया साल शुरु हो चुका है। इस मौके पर दुनियाभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। नए साल के इस खास अवसर के लिए लोग अपने-अपने तरीके से पार्टी कर रहे हैं। ऐसे में हमारी फिल्मी हस्तियां भी कहा पीछे रहने वाली है। अब करण जौहर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को नए साल की खुशियों भरी और आनंदमय शुभकामनाएं दीं। करण जौहर ने ट्वीट कर कहा, "दोस्त को माफ करें, परिजनों से संपर्क करें, अपने जीवनसाथी को समझें और अपने प्रेमी के दोस्त बनें..2018 को अपने लिए भावनात्मक साल के रूप में मनाए। नया साल मुबारक हो।"

माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, "रात अभी भी युवा है और नया साल कगार पर है। नया साल मुबारक हो। खुशहाली और उल्लास।" दीया मिर्जा ने कहा, "अधिक प्यार करें। अधिक महसूस करें। अधिक देखभाल करें। अधिक करें। अधिक पढ़ें। अधिक हंसे। नया साल मुबारक हो।" कबीर बेदी ने कहा, "नया साल आपके लिए चमत्कारी रहे।"

विवेक ओबेरॉय ने कहा, "आपके और आपके परिवार के लिए नया साल शानदार रहे। 2018 की शुभकामना! आपको 20 साल के युवा जैसे महसूस हो, दिखें 18 साल के युवा जैसे।" राम कपूर ने कहा, "सभी को नया साल मुबारक.. कृपया सुरक्षित तरीके से नए साल का जश्न मनाएं और आपके लिए पूरा साल शानदार रहे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन