1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख़ ख़ान के बर्थ डे ने डाला विधायक के काफ़िला में ख़लल, भड़क गए सुपरस्टार पर

शाहरुख़ ख़ान के बर्थ डे ने डाला विधायक के काफ़िला में ख़लल, भड़क गए सुपरस्टार पर

 Published : Nov 11, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 02:04 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पर महाराष्ट्र एमएलसी जयंत पाटिल भड़क गए.

Shah rukh khan- India TV Hindi
Shah rukh khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान प्राइवेट यॉट से अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने अलीबाग फार्महाउस गए थे तभी पार्किंग को लेकर महाराष्ट्र अलीबाग के एमएलसी जयंत पाटिल उनसे भीड़ गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयंत पाटिल ने शाहरुख खान के तरफ देखते हुए कहा कि होगा कही का सुपरस्टार, क्या अलीबाग आपका है ?

दरअसल बात यह थी की शाहरुख खान अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने अलीबाग पहुंचे थे . इस बात का पता जैसे ही उनके फैंस को चला तो वह उनकी एक झलक पहुंच गए. इस चक्कर में अलीबाग के समुद्र तट पर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई. इतनी भीड़ देखकर शाहरूख अपने यॉट में कुछ देर तक बैठे रहें तभी अलीबाग के एमएलसी जयंत पाटिल मुंबई जाने के लिए अपने यॉट का इंतजार कर रहे थे लेकिन शाहरुख का यॉट किनारे खड़े होने की वजह से पाटिल को यॉट पार्किंग में अपनी यॉट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा.

पाटिल के यॉट को पार्किंग स्पेस न मिलने के कारण पाटिल को देर होने लगी तभी वह शाहरुख के यॉट पर चढ़कर अपने यॉट में चढ़ गए. उसी वक्त शाहरुख का पर्सनल स्टाफ पाटिल को रोकते हुए भीड़ गया. तभी पाटिल गुस्से में वहां चिल्लाने लगे और शाहरुख से कहा कि अलीबाग क्या आपका है ?  लेकिन शाहरुख ने इस पर पाटिल को कोई जवाब नहीं दिया और बाद में वे चुपचाप अपने यॉट से उतरकर चले गए.

यहां भी पढ़ें:

2018 की ईद में होगा सलमान और ऐश्वर्या का आमना-सामना !

...तो ऐसी है इरफान खान की 'करीब करीब सिंगल'

मुंबई में बॉन्ड गर्ल से मिलीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा

'पद्मावती' पर राजस्थान सरकार ने लिया ये फैसला !

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन