साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों ब्लॉकबस्टर मूवी Sarileru Neekkevvaru की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। वो अपने अगले प्रोजेक्ट से पहले परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर की हैं। महेश बाबू के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हमेशा कयास लगाए जाते रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि तो तमिल एक्टर को जाने-माने डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने अप्रोच किया है।
Related Stories
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद अपनी एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी में महेश बाबू को साइन करना चाहते हैं। इस मूवी को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर सकते हैं। इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह नज़र आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
महेश बाबू ने बताया इस वजह से नहीं चल पाएगी उनकी बायोपिक
गौरतलब है कि महेश बाबू और रणवीर सिंह पहले ही एक विज्ञापन में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

बता दें कि महेश बाबू की बॉलीवुड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वे कई बार कह चुके हैं कि उन्हें साउथ की फिल्मों से बहुत प्यार और स्टारडम मिला है। वो इससे खुश और संतुष्ट हैं।