मुंबई:अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जल्द ही तेलुगू फिल्म 'सरिलेरु नीकेवरु' के एक खास गाने में सुपरस्टार महेश बाबू के विपरीत नजर आएंगी। फिल्म में महेश बाबू मेजर कृष्णा का किरदार निभा रहे हैं। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है।
Related Stories
इस बारे में तमन्ना ने कहा, "हां आपने सही सुना है और मैं इस गाने की शूटिंग का मजा उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार इसमें मैं जैसी हूं मुझे वैसा ही रहना है।"
"'एफ2 : फन एंड फ्रस्ट्रेशन' के बाद अनिल रविपुडी ने मुझे जब ये ऑफर दिया तो मैंने हां कह दिया। मैं खुश हूं कि जिन निर्देशकों के साथ मैंने पहले काम किया है वे दोबारा मेरे साथ काम करना चाहते हैं और ये चीज वास्तव में मुझे संतुष्ट करती है।"
Also Read:
लता मंगेशकर ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- आपके आने से भारत की छवि बदली
अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्की कोचलिन बनने वाली हैं मां, बच्चे को लेकर कही ये बड़ी बात