हैदराबाद: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू का कहना है कि उन पर कोई बायोपिक नहीं चलेगी, क्योंकि उनका जीवन बेहद सरल और उबाऊ है। महेश से पूछा गया कि अगर उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाई जाए, तो इसकी मुख्य भूमिका कौन निभाएगा। इस पर महेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम को बताया, "मेरा एक बहुत ही सरल और उबाऊ जीवन है। मुझे नहीं लगता कि मुझ पर कोई बायोपिक चलेगी।"
Related Stories
इसके अलावा महेश से प्रश्न पूछा गया कि एक फिल्म के सेट से किसी एक ऐसे यादगार पल के बारे में बताएं जो वह हमेशा के लिए याद रखेंगे। इस पर महेश ने कहा, "मैं फिल्म सेट नहीं कहूंगा, लेकिन जब 2001 में 'मुरारी' रिलीज हुई तो मैं अपने पिता के साथ सुदर्शन 35 एमएम थिएटर गया और सुबह का शो देखा। उस फिल्म के खत्म होने के बाद मेरे पिताजी ने मेरे कंधे पर हाथ रखा। यह एक ऐसा क्षण था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।"
कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स 2020 में बिखेरे जलवे, देखें तस्वीरें
महेश के अनुसार, एक बेहतरीन डेट की योजना हो तो वह अपनी पत्नी के साथ कोई बेहतरीन फिल्म देखना चाहेंगे।
इसके अलावा उनसे पूछा गया कि अगर वह किसी दिन सोकर उठें और वही राज्य के मुख्यमंत्री हों तो सबसे पहले वह क्या करेंगे? इस पर महेश ने कहा, "मुझे नहीं पता। भगवान राज्य पर अपनी कृपा बनाए रखें (हंसते हुए)।"