1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'तेरी मिट्टी' फेम सिंगर बी प्रैक ने महेश बाबू की फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया तेलुगू गाना

'तेरी मिट्टी' फेम सिंगर बी प्रैक ने महेश बाबू की फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया तेलुगू गाना

 Published : Dec 10, 2019 11:29 am IST,  Updated : Dec 10, 2019 11:29 am IST

महेश बाबू की अपकमिंग मूवी के लिए सिंगर बी प्रैक ने तेलुगू गाना रिकॉर्ड किया है। 

'तेरी मिट्टी' फेम सिंगर...- India TV Hindi
'तेरी मिट्टी' फेम सिंगर बी प्रैक ने महेश बाबू की फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया तेलुगू गाना

मुंबई: सिंगर बी प्रैक ने महेश बाबू की फिल्म के लिए अपना पहला तेलुगू गाना 'सूर्योदय चंद्रुडिवो' रिकॉर्ड किया है। बी प्रैक को उनके नवीनतम पंजाबी हिट ट्रैक 'फिलहाल' के लिए प्रशंसकों से काफी प्यार मिल रहा है। तेलुगू गाने को रिकॉर्ड करने के अपने अनुभव के बारे में बी प्रैक ने कहा, "मैं हमेशा से ही साउथ इंडियन गीत को गाने और उसकी कंपोजिंग (रचना) करने की इच्छा रखता था और जब मुझे ऐसा करने का मौका मिला तो मुझे बहुत अच्छा लगा। शुरुआत में यह मेरे लिए थोड़ा सा चुनौती पूर्ण था, लेकिन बाद में मैंने इसे कर दिखाया।"

उन्होंने नई पीढ़ी के कंपोजर देव श्री प्रसाद के साथ तेलुगू गाना रिकॉर्ड किया। अपने अन्य प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बी प्रैक कहा कि उन्होंने आने वाली कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' के लिए एक नया गाना 'माना दिल' गाया है।

फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं।

बी प्रैक को सबसे ज्यादा सफलता अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' से मिली। हाल ही में अक्षय कुमार के सिंगल गाने 'फिलहाल' गाकर भी बी प्रैक ने सफलता अपने नाम की।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन