1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में साउथ स्टार महेश बाबू फिटनेस पर दे रहे हैं ध्यान, वाइफ नम्रता शिरोडकर ने इम्प्रेस होकर कही ये बात

लॉकडाउन में साउथ स्टार महेश बाबू फिटनेस पर दे रहे हैं ध्यान, वाइफ नम्रता शिरोडकर ने इम्प्रेस होकर कही ये बात

 Published : May 28, 2020 07:03 pm IST,  Updated : May 28, 2020 07:12 pm IST

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महेश बाबू ट्रेडमिल पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर- India TV Hindi
महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर Image Source : INSTAGRAM: @NAMRATASHIRODKAR

मुंबई: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू लॉकडाउन की इस अवधि में अपने परिवार संग खूब वक्त बिता रहे हैं और इसके साथ ही साथ वह अपने फिटनेस पर भी पर्याप्त ध्यान दे रहे हैं और इस दिशा में उनके रूझान को देखकर उनकी पत्नी व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर काफी प्रभावित हैं। नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महेश बाबू ट्रेडमिल पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने रेड हार्ट इमोजी के साथ इसके कैप्शन में लिखा, "परफेक्शन की दिशा में दौड़ लगाया जा रहा है..एक्सरसाइज का डेली डोज!! हैशटैगस्टेफिट हैशटैगलॉकडाउनडायरीज हैशटैगस्टेहोम।"

इससे एक दिन पहले नम्रता ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें महेश अपने बेटे गौतम को बांहों में लिए नजर आ रहे थे।

इस सेलेब्रिटी जोड़े की एक बेटी भी है, जिनका नाम सितारा है। साल 2005 में महेश बाबू और नम्रता ने एक-दूसरे से शादी की और तब से ये साथ में एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

महेश बाबू आखिरी बार एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सरिलेरु नीकेवरु' में नजर आए थे, जो साल की शुरूआत में आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन