1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट ने मनाया पिता महेश भट्ट का जन्मदिन, आलिया इस अंदाज में आईं नज़र

पूजा भट्ट ने मनाया पिता महेश भट्ट का जन्मदिन, आलिया इस अंदाज में आईं नज़र

 Published : Sep 20, 2021 09:29 am IST,  Updated : Sep 20, 2021 01:43 pm IST

महेश भट्ट के बर्थडे पर पूजा भट्ट ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें आलिया बेहद एक्साइडेट नज़र आ रही हैं।

mahesh bhatt birthday pooja bhatt and alia bhatt sweet post for father instagram pics goes viral - India TV Hindi
महेश भट्ट के बर्थडे पर पूजा भट्ट का पोस्ट हुआ वायरल  Image Source : INSTA: POOJAB1972

मशहूर फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर महेश भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी बेटी आलिया भट्ट पूरी तरह से तैयार हैं और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पूजा भट्ट के नए सोशल मीडिया पोस्ट से ये साफ जाहिर हो रहा है। पूजा ने अपने पिता की एक फोटो शेयर की है, जिसमें आलिया बेहद एक्साइटेड नज़र आ रही हैं। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

पूजा भट्ट ने 2-3 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें महेश भट्ट के साथ आलिया भी नज़र आ रही हैं। वो अपने पिता के पीछे गुब्बारे लेकर खड़ी हैं। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है- 'बर्थडे ब्वॉय... लेकिन सेटिंग गर्ल को मिस न करें!' इस पोस्ट पर जैकी श्रॉफ सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। साथ ही फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी महेश भट्ट को बर्थडे विश किया है। उन्होंने उनकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सालगिरह मुबारक माई डियर #MaheshBhat। आपने मुझे #Arth दिया और मेरे अंदर से एक ऐसा प्रदर्शन बाहर निकाला, जिसके बारे में मुझे ही पता नहीं था कि मैं इसमें सक्षम हूं। आपने मुझे जे कृष्णमूर्ति और बॉब डायलन से मिलवाया, हमने अलग-अलग किताबों पर चर्चा करते हुए घंटों बिताए, हम बेगम अख्तर को पसंद करते थे.. .ये सब और बहुत कुछ... हम मिलते हैं या नहीं, आप हमेशा मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहेंगे। धन्यवाद #Soni Razdan #PoojaBhatt #Rahul Bhatt #Shaheen Bhatt #AliaBhatt।'

महेश भट्ट 'सारांश', 'डैडी', 'आवारगी', 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'गुमराह', 'हम हैं राही प्यार के', 'जख्म', 'जिस्म', 'मर्डर' और 'वो लम्हे' जैसी अनगिनत शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन