1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस लवीना लोध ने महेश भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्ममेकर के वकील ने किया खंडन

एक्ट्रेस लवीना लोध ने महेश भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्ममेकर के वकील ने किया खंडन

 Published : Oct 23, 2020 09:20 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 09:32 pm IST

महेश भट्ट के वकील ने बयान जारी किया है। उन्होंने लवीना द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया और इसे झूठ बताया है।

एक्ट्रेस लवीना लोध ने मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट - India TV Hindi
एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस लवीना लोध ने मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसके बाद अब महेश भट्ट के वकील ने बयान जारी किया है। उन्होंने लवीना द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया और इसे झूठ बताया है। 

महेश भट्ट के वकील की ओर से कहा गया है, "इस तरह के आरोप झूठे और अपमानजनक हैं। कानून में इसके गंभीर परिणाम हैं। हमारे क्लाइंट (महेश भट्ट) कानूनी सलाह के अनुसार कार्रवाई करेंगे।"

भट्ट कैंप की फिल्मों की तरह ही ड्रामा, सस्पेंस और कॉन्ट्रोवर्सी से भरी है महेश भट्ट की असल जिंदगी

लवीना लोध ने लगाए गंभीर आरोप

लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं, "मैंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से शादी की थी। मैंने उनके खिलाफ तलाक का मामला दर्ज किया है, क्योंकि मुझे पता चल गया था कि वो अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों को ड्रग्स सप्लाई करते हैं।"

लवीना ने आगे कहा, "इन सभी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। वो इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन हैं और पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हं। अगर उनके मुताबिक नहीं तलते तो आपका जीना हराम कर देते हैं। उन्होंने लोगों को काम से निकालकर जिंदगी बर्बाद कर दी है। वो एक फोन करते हैं और लोगों की नौकरी चली जाती है। मैंने उनके खिलाफ जबसे केस दर्ज कराया है, वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।"

एक्ट्रेस ने आखिरी में कहा, "मैं पुलिस स्टेशन जाती हूं, लेकिन कोई मेरी एनसी नहीं लेता है। कोई एक्शन भी नहीं लेता है। अगर मेरे या मेरी फैमिली के साथ कोई हादसा होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। लोगों को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाजों के पीछे क्या कर सकते हैं, क्योंकि महेश भट्ट प्रभावशाली और बहुत शक्तिशाली हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन