1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती के बाद महेश भट्ट का जिया खान के साथ पुराना वीडियो हुआ वायरल

रिया चक्रवर्ती के बाद महेश भट्ट का जिया खान के साथ पुराना वीडियो हुआ वायरल

 Published : Aug 25, 2020 08:19 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 08:26 am IST

महेश भट्ट और जिया खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महेश भट्ट जिया का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

mahesh bhatt and jiah khan- India TV Hindi
महेश भट्ट और जिया खान Image Source : INSTAGRAM/BOLLYWOODMEDIALOVE

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के दौरान सोशल मीडियापर कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। पहले महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रिया अपने प्यार को लेकर नजरिए के बारे में बताती नजर आईं थी। अब महेश भट्ट का जिया खान के साथ पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट पर सुशांत केस में आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में महेश भट्ट और रिया का व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस उन्हे सुशांत से ब्रेकअप के लिए हिम्मत देने के लिए शुक्रिया कह रही हैं।

अब महेश भट्ट और जिया खान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश भट्ट जिया का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महेश भट्ट को ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही उन पर नेपोटिज्म को सपोर्ट करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

जिया खान ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म निश्बद से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में जिया के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। 

जिया खान 3 जून 2013 को मृत पाई गई थीं। इस मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिया खान की मां राबिया ने भी सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग की थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन