1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes 2018: अब पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवे

Cannes 2018: अब पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवे

 Published : May 05, 2018 01:32 pm IST,  Updated : May 05, 2018 01:32 pm IST

कान्स फिल्म महोत्सव को लेकर खूब धूम मची हुई है। फिल्मी सितारे पिछले काफी समय से इस समारोह में शिरकत करने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब इस लिस्ट में पाकिस्तान की जानी मानी अदाकारा माहिरा खान का भी नाम जुड़ गया है।

mahira khan- India TV Hindi
mahira khan

इस्लामाबाद: इन दिनों 71वें कान्स फिल्म महोत्सव को लेकर खूब धूम मची हुई है। फिल्मी सितारे पिछले काफी समय से इस समारोह में शिरकत करने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब इस लिस्ट में पाकिस्तान की जानी मानी अदाकारा माहिरा खान का भी नाम जुड़ गया है। माहिरा को लेकर खबर आई है कि, उन्हें कान्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, पिछले साल लॉरियल की पहली पाकिस्तानी ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित हुईं अभिनेत्री माहिरा ने इंस्टाग्राम पर यह खबर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है।

महिरा ने हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की 1977 कान्स की एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ कैप्शन में लिखा, "कान्स 2018, लेट्स डू दिस।" इस साल कान्स में लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य सेलेब्रिटीज में जूलियन मूर, जेन फोंडा, ईवा लोंगोरिया के साथ ही बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर जैसे सितारे भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वालीं कंगना रनौत भी इस साल कान्स में पहली बार अपनी मौजूदगी की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि 71वां वार्षिक कान्स फिल्मोत्सव 8 मई से 19 मई तक आयोजित होने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन