1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान ने बेटे अरहान के 17वें जन्मदिन पर फोटो शेयर कर यूं दी बधाई

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान ने बेटे अरहान के 17वें जन्मदिन पर फोटो शेयर कर यूं दी बधाई

 Published : Nov 09, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 04:11 pm IST

मलाइका और अरबाज़ साल 2017 में तलाक लेकर अलग हो चुके हैं।

Arbaaz Khan and Malaika Arora with son- India TV Hindi
बेटे अरहान के साथ अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान ने अपने बेटे अरहान खान के 17वें जन्मदिन पर खास अंदाज़ में बधाई दी। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज़ साल 2017 में तलाक लेकर अलग हो गए थे।

मलाइका ने पुरानी फोटोज का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और इस तरह, मेरा बेटा 17 साल का हो गया.. हमारा पहला बच्चा। तुम मेरी स्ट्रेंथ और वीकनेस दोनों हो अरहान... और सबसे ज्यादा प्यारा, समझादार और सेंसेबल भी... लव यू।'

करतारपुर कॉरिडोर खुलने से उत्साहित धर्मेंद्र ने शेयर की पगड़ी वाली तस्वीर, मांगी ये दुआ

अरबाज़ खान ने भी अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज 17।'

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने भी अरहान की फोटो शेयर कर उसे बर्थडे विश किया।

फेम पाकर बदला रानू मंडल का एटीट्यूड, फैन के बाद अब मीडिया को दिखाए तेवर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरबाज़ खान जल्द ही सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में नज़र आएंगे। वहीं, मलाइका 'छैयां छैयां', 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे हिट सॉन्ग दे चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन