1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिश्ता जगजाहिर किया अब मुंह क्यों छिपा रहे हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर!

रिश्ता जगजाहिर किया अब मुंह क्यों छिपा रहे हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर!

 Published : Jul 03, 2019 11:00 am IST,  Updated : Jul 03, 2019 11:15 am IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियां मना रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और...- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियां मना रहे हैं। न्यूयार्क से दोनों ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कई रोमांटिक फोटो शेयर किया सिर्फ इतना ही नहीं दोनों स्टार अपना प्यार जगजाहिर करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं, आए दिन दोनों एक दूसरे के फोटो पर 'लव इमोजी' कमेंट करते रहते हैं लेकिन हाल ही में दोनों ने जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। जी हां हाल ही में मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में न्यूयार्क की कई फोटो डाली है जिसमें से एक फोटो में मलाइका और अर्जुन दोनों चेहरे पर सिल्वर कलर का मास्क लगाए हुए हैं।

बता दें कि मलाइका ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'राइट लवर्स।' वो आगे कहती हैं, 'आपके लिए सही लवर कभी भी चिंता का कारण नहीं बनेगा। आप शांति महसूस करेंगे। वो आपके हर परेशानियों को रोक देगा।' इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को टैग भी किया है। 

मलाइका ने एक सेल्फी भी शेयर की जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर को देखा जा सकता हालांकि इसमें उन्होंने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया- 'Booo'। बता दें कि मलाइका ने पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'  

मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'

ये भी पढ़ें:

Judgemental hai kya Trailer out: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज 

माही गिल का खुलासा, काफी समय से रिलेशनशिप में हूं और बेटी भी है

भारती सिंह के कॉमेडियन बनने पर रिश्तेदारों ने कही थी ये बड़ी बात, जानिए भारती के बर्थडे पर दिलचस्प बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन