1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Apr 15, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 03:52 pm IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर से शादी करने की खबर पर चुप्पी तोड़ दी है।

Malaika arora and arjun kapoor- India TV Hindi
Malaika arora and arjun kapoor Image Source : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) और अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर दोनों में से किसी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है। हालांकि मलाइका और अर्जुन ज्यादातर साथ में नजर आते हैं। हाल ही में मलाइका अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मालदीव गई थीं। जहां बाद में अर्जुन कपूर भी पहुंच गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पर अब शादी की खबरों को लेकर मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा- इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

आपको बता दें बीते साल मई में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था।

रिपोर्टस के मुताबिक अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे, जिसमें करीना-करिश्मा से लेकर रणवीर-दीपिका तक को शादी का न्योता दिए जाने की उम्मीद है। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

सैफ की पहली शादी में पहुंची थीं करीना, बधाई देते हुए सैफ से कही थी ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन