1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा से जानिए इम्यूनिटी बूस्ट करने का घरेलू उपाय

मलाइका अरोड़ा से जानिए इम्यूनिटी बूस्ट करने का घरेलू उपाय

 Published : Jul 05, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 06:38 pm IST

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इम्यूनिटी बूस्ट करने का घरेलू उपाय बताया है।

malaika arora- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAOFFICIAL

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 'इम्यूनिटी' बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय बताए हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'इम्यूनिटी' बूस्टर के बारे में बता रही हैं।

मलाइका ने वीडियो में कैप्शन दिया, "यह मेक इन इंडिया होम रेमेडी है। वर्षों पुरानी और टेस्टेड। आंवला, फ्रेश ऑर्गेनिक हल्दी और अदरक जिसमें एप्पल विनेगर और थोड़ा मिर्च भी मिक्स है। अच्छे रिजल्ट के लिए सुनिश्चित करें कि आपका एप्पल विनेगर प्योरेस्ट फॉर्म में हो। इन सबको मिलाकर इसका सेवन कीजिए। इस वक्त कोविड-19 के नाम पर कई तरह के इम्यूनिटी बूस्टर अचानक से उपलब्ध होने लगे हैं, ऐसे में इस होम मेड तरीके को अपनाएं जो कि जल्दी तैयार हो जाएगा और बेस्ट है।"

मलाइका अरोड़ा के कुछ दिनों पहले अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें मलाइका और उनकी सहेलियां लाल रंग के शेड की लिपस्टिक में पाउट करती नजर आ रही हैं।

मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-"बेस्ट फ्रेंड्स के साथ पाउट हमेशा रहेगा।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन