1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, कोरोना के डर से मास्क पहनकर पहुंचे अनिल कपूर

'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, कोरोना के डर से मास्क पहनकर पहुंचे अनिल कपूर

 Published : Mar 13, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 06:29 pm IST

'मलंग' की टीम ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया और बीती रात शानदार पार्टी की।

'मलंग' की टीम ने मनाया...- India TV Hindi
'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न

मुंबई:  मलंग की सफलता के बाद फिल्म की टीम ने बीती रात एक ग्रैंड पार्टी के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। यह सितारों से सजी एक शाम थी जहाँ इंडस्ट्री के तमाम जाने-माने नाम एक साथ एक छत के नीचे नज़र आये। इस पार्टी में फिल्म की प्रमुख जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी सहित निर्माता और अन्य कास्ट ने अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगा दिए थे। इस पार्टी में अनिल कपूर मास्क लगाकर पहुंचे थे।

अपने सर्वश्रेष्ठ लुक में नज़र आते हुए, कलाकारों की खुशी उनके चेहरों पर साफ़ छलक रही थी क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए, यह फ़िल्म दर्शकों के बीच एक सिनेमाई सेंसेशन बन गई है। मुख्य जोड़ी के साथ फ़िल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर, कुणाल केमू और अमृता खानविलकर इस पार्टी में फिल्म के निर्माता लव रंजन, अंकुर गर्ग, भूषण कुमार व निर्देशक मोहित के साथ नज़र आये थे।

'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न
'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न

'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न
'मलंग' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न

फ़िल्म की टीम ने इस पार्टी में खूब एन्जॉय किया। मलंग ने आश्चर्यचकित करते हुए और दर्शकों के दिलों को जीतते हुए, बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ का बिज़नेस किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन