1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pictures: फिर हाथों में हाथ डाले नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान

Pictures: फिर हाथों में हाथ डाले नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान

 Published : Oct 23, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 03:31 pm IST

अर्जुन और मलाइका ने कभी एक दूसरे से रिश्ते की बात एक्सेप्ट नहीं की है लेकिन इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर दोनों की नजदीकियां साफ दिखाई दे रही थी।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा खान- India TV Hindi
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे हॉट आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। इस बीच इन दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इन अफवाहों को और हवा दे रही है। 

अर्जुन और मलाइका ने कभी एक दूसरे से रिश्ते की बात एक्सेप्ट नहीं की है लेकिन इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर दोनों की नजदीकियां साफ दिखाई दे रही थी। अर्जुन जब अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे तो वो मंच पर फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा के साथ बैठने की बजाय मलाइका के बगल वाली सीट पर बैठे। इसके बाद जब अर्जुन स्टेज पर गए और मलाइका को भी हाथ थाम कर ले गए। दोनों ने साथ में डांस किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर हाल ही में एक पार्टी में भी साथ नजर आए थे। दोनों पूरी पार्टी में साथ रहे और डांस भी किया। हाल ही में दोनों एक फैशन शो का भी साथ में हिस्सा बने। इस दौरान जब मलाइका से अर्जुन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- अर्जुन मेरे अच्छे दोस्त हैं और लोग इस दोस्ती का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है। 

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा खान
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा खान

Also Read:

आयशा टाकिया की नई तस्वीरों में उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल

21 सालों बाद बंद होने जा रहा है CID

भल्लालदेव ने ऐसे दी बाहुबाली को जन्मदिन की बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन