मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई बार पर्दे पर बोल्ड और बिंदास अंदाज में दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। दरअसल हाल ही में मल्लिका मे कहा है कि इस छवि की एक कीमत है क्योंकि निर्देशक और सह-कलाकार सहित सभी लोगों को लगता था कि वह आसानी से ‘समझौता’ कर लेगी।
Related Stories
वर्ष 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन का पर्याय बनीं मल्लिका का कहना है कि इस छवि से लोगों को उनके चरित्र पर टिप्पणी करने का मौका मिल गया। मल्लिका ने हाल ही में कहा, “मुझ पर कई आरोप हैं। अगर बड़े पर्दे पर आप शॉर्ट स्कर्ट पहनते हैं, किस करते हैं तो आपको बिना अनैतिक महिला समझ लिया जाता है।“
उन्होंने कहा, “मुझे फिल्मों से इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि अभिनेता कहते थे कि, “तुम मेरे साथ संबंध क्यों नहीं बना सकती? अगर तुम बड़े पर्दे पर ऐसा कर सकती हो, तो निजी जिंदगी में ऐसा करने में क्या आपत्ति है? इसलिए मेरे हाथ से कई फिल्में चलीं गईं। यह समाज की सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसका सामना महिलाएं हमारे देश में करती हैं।“