1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की लगातार 8 Hit फिल्मों पर पापा अनिल कपूर ने इस तरह जाहिर की खुशी

सोनम कपूर की लगातार 8 Hit फिल्मों पर पापा अनिल कपूर ने इस तरह जाहिर की खुशी

 Published : Jul 03, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 07:16 pm IST

सोनम कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अपने पिता और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखाई दे रही हैं। हाल ही में अनिल ने सोनम को उनकी लगातार 8 फिल्में हिट होने पर बधाई दी।

Sonam- India TV Hindi
Sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अपने पिता और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखाई दे रही हैं। हाल ही में अनिल ने सोनम को उनकी लगातार 8 फिल्में हिट होने पर बधाई दी। अनिल ने सोनम को करियर में अच्छे विकल्प चुनने के लिए सराहा। सोनम कपूर की उपलब्धियों से खुश अनिल ने ट्वीट कर कहा, "कुछ चुनाव जो हमारी जिंदगी बना देते हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “सोनम तुमने कुछ ऐसे चुनाव किए, जो बहुत अच्छे थे, पटकथाओं के तौर पर, डायरेक्टर और कंटेट के तौर पर, तुम्हारा हार्ड वर्क और कमिटमेंट ने लगातार 8 फिल्मों को हिट किया। बहुत खुश हूं और तुम पर गर्व है।" उन्होंने सोनम की उन 8 हिट फिल्मों के पोस्टर्स भी कोलाज के साथ शेयर किए। इन 8 फिल्मों में 'नीरजा', 'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग, 'पैडमैन', 'खूबसूरत', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'संजू' हैं।

सोनम कपूर को फिल्म 'नीरजा' के लिए बीते साल बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में रणबीर कपूर के साथ 'सांवरिया' से की थी। गौरतलब है कि अगली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम और अनिल के अलावा राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन