1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मनमर्जियां' फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन बनीं मां, बेटे की दिखाई पहली झलक

'मनमर्जियां' फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन बनीं मां, बेटे की दिखाई पहली झलक

 Published : Nov 07, 2021 04:17 pm IST,  Updated : Nov 07, 2021 04:20 pm IST

'मनमर्जियां' फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन ने बेटे को जन्म दिया है। कनिका ने अपने बेटे का नाम वीर रखा है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Kanika Dhillon- India TV Hindi
Kanika Dhillon Image Source : INSTAGRAM/KANIKA DHILLON

हिंदी सिनेमा में अपने लेखन से महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाली मशहूर लेखिका कनिका ढिल्लन ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम वीर रखा है और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। कनिका ने अपने पति हिमांशु शर्मा, वीर और खुद की तस्वीरों के साथ एक कैप्शन लिखा, 'सभी को प्यार, खुशी की शुभकामनाएं! '

प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर छाया, देखिए दिवाली पार्टी की Photos

उन्होंने मां के दौरान की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। अपनी नई यात्रा शुरू करने से पहले लेखिका ने कहा, "वीर ने मुझे एहसास दिलाया है कि जीवन वास्तव में सुंदर है। यह हिमांशु और मेरे लिए एक महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि हम अपने शुभचिंतकों के साथ अपनी खुशी साझा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम एक शुभ अवसर पर अपने बच्चे को इंस्टाग्राम परिवार से मिलवाना चाहते है।"

फूड एप से नाराज हुए ये मशहूर एक्टर, पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी से मांगी मदद

कनिका ने 'मनमर्जियां', 'केदारनाथ', 'जजमेंटल है क्या', 'हसीन दिलरुबा' और 'रश्मि रॉकेट' जैसी कुछ फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। उनकी अगली फिल्म अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर-स्टारर 'रक्षा बंधन' है। कनिका और हिमांशु द्वारा लिखित फिल्म, हिमांशु के लंबे समय के सहयोगी, आनंद एल राय द्वारा निर्देशित की जाएगी और 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

 

(इनपुट/आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन