1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज वाजपेयी हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने खुद को किया क्वारंटीन

मनोज वाजपेयी हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने खुद को किया क्वारंटीन

 Published : Mar 12, 2021 02:36 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 02:56 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी कोरोना संक्रमित हो गए है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

.MANOJ BAJPAYEE- India TV Hindi
MANOJ BAJPAYEE Image Source : INSTAGRAM/BAJPAYEE.MANOJ

बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी कोरोना संक्रमित हो गए है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेता के प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस बारे में बताया है।  बाजपेयी के प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेता पिछले महीने कानू बहल की तरफ से डायरेक्ट की जा रही फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू कर रहे थे। डायरेक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 का टेस्ट कराया था। 

51 वर्षीय अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "मनोज बाजपेयी दवा पर हैं और वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वह सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।"

डायरेक्टर और एक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद 'डिस्पैच' की शूटिंग को रोक दिया गया है। फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में फिर से शुरू होगी। यह फिल्म खोजी पत्रकारिता के ऊपर आधारित है, जो क्राइम जर्नलिज्म की दुनिया को सामने लाती है। बाजपेयी इस फिल्म में एक ऐसे चरित्र के रूप में देखेंगे, जो खुद को व्यवसाय और अपराध के दलदल में दबा हुआ पाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन