1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर लोगों को आगाह किया

मनोज बाजपेयी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर लोगों को आगाह किया

 Published : Nov 19, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 06:36 pm IST

अभिनेता ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से उनके नाम से चलाए जा रहे फर्जी अकाउंट के स्क्रीनशॉट साझा किए।

मनोज बाजपेयी ने उनके...- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर लोगों को आगाह किया Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई ने गुरुवार को नेटिजंस को उनके नाम से चलाए जा रहे एक ट्विटर अकाउंट को लेकर आगाह किया है। अभिनेता ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से उनके नाम से चलाए जा रहे फर्जी अकाउंट के स्क्रीनशॉट साझा किए।

इस फोटोग्राफ के साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा, "यह एक फर्जी अकाउंट है। सावधान रहें।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, बाजपेयी की दिवाली में 'सुरज पे मंगल भारी' फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म में वह वेडिंग डिटेक्टिव के अवतार में दिख रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन