1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज कुमार ने उठाया सवाल, आखिर क्यों है सितारों को इस चीज से इतना मोह?

मनोज कुमार ने उठाया सवाल, आखिर क्यों है सितारों को इस चीज से इतना मोह?

 Published : Oct 28, 2016 05:18 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 05:19 pm IST

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने आश्चर्य जताया कि भारतीय फिल्म बिरादरी ऑस्कर के लिए इतनी लालायित क्यों है। उनका मानना है कि...

manoj - India TV Hindi
manoj

मुंबई: बॉलीवुड सितारों में अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं। उन्हें इसके लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जाता है। लेकिन फिर भी सितारों में ऑस्कर अवॉर्ड को एक अलग ही उत्साह होता है। इसी बात दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने आश्चर्य जताया कि भारतीय फिल्म बिरादरी ऑस्कर के लिए इतनी लालायित क्यों है। उनका मानना है कि इसके बदले भारत में ऐसी संस्था की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे हॉलीवुड आकर्षित हो। पद्मश्री और दादा फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार ने कहा, "हमें अपने देश में ऐसे पुरस्कार की स्थापना करनी चाहिए, जिसे पाने की लालसा हॉलीवुड अभिनेताओं को हो।"

इसे भी पढ़े:- अभिनेता मनोज कुमार को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता वेत्रिमारन की समक्षीकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'विसारानाई' को ऑस्कर 2017 के लिए विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत की ओर से नामित किया गया है। 'सलाम बॉम्बे', 'मदर इंडिया', 'लगान' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' ही ऐसी भारतीय फिल्में हैं जिन्होंने आस्कर में विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के टॉप फाइव में जगह बना पाई हैं।

मनोज कुमार इस समय गोवा में आयोजित होने वाली भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं, जहां उनकी फिल्में 'शहीद', 'गुमनाम', 'शोर', 'क्रांति' और 'पूरब और पश्चिम' दिखाई जाएंगी।

47वां आईएफएफआई 20 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। मनोज कुमार करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' देखने के लिए उत्सुक हैं। मनोज कुमार ने कहा, "फिल्में हमेशा मेरा जुनून रही हैं। मैं हर तरह की फिल्में देखने का आनंद लेता हूं। करण जौहर बहुत मेहनती हैं। मैं उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' देखूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन