1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birth Anniversary: शशि कपूर के पीछे पागल थीं कई एक्ट्रेसेस लेकिन वो सिर्फ एक के दीवाने थे

Birth Anniversary: शशि कपूर के पीछे पागल थीं कई एक्ट्रेसेस लेकिन वो सिर्फ एक के दीवाने थे

 Published : Mar 18, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 01:06 pm IST

एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान शशि कपूर सेट पर अचानक आ गए। शशि कपूर को देखकर शर्मिला ने अपना होश खो दिया।

charming shashi kapoor- India TV Hindi
शशि कपूर 

आज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और रामशरणी के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर की जयंती है। राजा साब के नाम से मशहूर शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। शशि कपूर हिंदी फिल्म सिनेमा में सफलता हासिल करने वाले बेहद टैलन्टेड भारतीय अभिनेताओं में से एक थे। बाल कलाकार के रूप में, वह पौराणिक फिल्मों के साथ-साथ अपने सबसे बड़े भाई राज कपूर की फिल्मों में भी दिखाई दिए। उन्होंने अपने बड़े भाई राज कपूर की आग (1948) और आवारा (1951) फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था।

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने शेयर की ऋतिक रोशन संग तस्वीर

शशि कपूर, कपूर खानदान के सबसे सुंदर बेटे थे। अपने समय में, लड़कियां उन्हें देखकर पागल हो जाती थीं। शशि कपूर बहुत चार्मिंग थे। हर फिल्म की अभिनेत्री भी उनके साथ एक बार काम करने की इच्छा रखती थी। उनके फैन्स में से एक शर्मिला टैगोर भी बचपन से ही शशि कपूर की बहुत बड़ी फैन थी। एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान शशि कपूर सेट पर अचानक आ गए। शशि कपूर को देखकर शर्मिला ने अपना होश खो दिया। शर्मिला की हालत देखकर फिल्ममेकर ने शूटिंग रोक दी और शशि कपूर को सेट से जाने के लिए कहा। शर्मिला सिर्फ एक जगह पर रहीं और शशि को घूरती रही। फिल्म की पूरी टीम उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं।

shashi nkapoor and sharmila tagore
शशि कपूर और शर्मिला टैगोर

फिल्मों के अलावा शशि कपूर की लव स्टोरी भी बहुत फेमस है। 1956 में शशि और जेनिफर की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। शशि के मुताबिक, शशि ने जेनिफर को पहली बार रॉयल ओपेरा हाउस में देखा था। जेनिफर वहां अपने परिवार के साथ नाटक देखने आई थी। शशि को जेनिफर को देखते ही प्यार हो गया। तब शशि केवल 18 साल के ही थे और उनकी फिल्मी दुनिया में कोई पहचान भी नहीं थी। दूसरी तरफ जेनिफर एक थियेटर ग्रुप की लीड ऐक्ट्रिस थी। शाही ने जेनिफर से अपने प्यार का इजहार कर दिया और दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। 1958 में शशि और जेनिफर ने शादी कर ली और इसके लिए जेनिफर ने अपने पिता का घर छोड़ दिया था। शशि कपूर के लिए जेनिफर ने अपना थियेटर छोड़ दिया लेकिन शशि का करियर आसमान की ऊंचाईयां छूने लगा। 

family of shashi kapoor
शशि कपूर का परिवार 

साल 1982 में जेनिफर को कैंसर हो गया कई डॉक्टरों से इलाज करवाने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। 7 सितंबर, 1984 को जेनिफर का निधन हो गया। इसके साथ ही शशि कपूर की प्यार भारी दुनिया सूनी हो गई और वो अकेले रह गए। 

shashi kapoor and jennifer kendal
शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर केंडाल 

शशि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन