1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुणे में जौहरी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में मराठी अभिनेता पत्नी संग गिरफ्तार

पुणे में जौहरी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में मराठी अभिनेता पत्नी संग गिरफ्तार

 Published : Jun 19, 2019 11:28 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 11:28 pm IST

हिंदी और मराठी अभिनेता-निर्देशक मिलिंद गणेश दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली को पुणे के जौहरी से 25.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

मराठी अभिनेता पत्नी...- India TV Hindi
मराठी अभिनेता पत्नी संग गिरफ्तार

पुणे: हिंदी और मराठी अभिनेता-निर्देशक मिलिंद गणेश दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली को पुणे के जौहरी से 25.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले सप्ताह चतुरश्रुंगी थाने में पी. एन. गाडगिल ज्वेलर्स द्वारा दर्ज शिकायत के बाद मंगलवार शाम को गिरफ्तारी की गई।

जौहरी के अनुसार, करीब एक साल पहले दास्ताने दंपति ने 25.6 लाख रुपये के डायमंड, सोने और चांदी के आभूषण उधार में खरीदे थे और ठाणे के डोंबीवली में अपनी संपत्ति को बेचे जाने के बाद भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन, एक साल बाद भी जब दंपति ने भुगतान नहीं किया, तो जौहरी ने शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा कि दंपति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मिलिंद दास्ताने वर्तमान में जी मराठी चैनल पर मराठी टेली सीरियल 'तुझीत जीव रंगा' में अभिनय करते नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन