1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मराठी आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते ने फांसी लगाई, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

मराठी आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते ने फांसी लगाई, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

 Written By: PTI
 Published : Jul 04, 2021 06:28 am IST,  Updated : Jul 04, 2021 06:28 am IST

यह कठोर कदम उठाने से पहले साप्ते ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने उस व्यक्ति के नाम का जिक्र किया है जो उन्हें प्रताड़ित कर रहा था।

marathi art director raju sapte commits suicide latest hindi news- India TV Hindi
मराठी आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते ने फांसी लगाई, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो  Image Source : INSTAGRAM/ROKHTHOK_

मराठी फिल्म एवं टीवी शो के कला निर्देशक राजू साप्ते ने महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ कस्बे में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूर संगठन से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किये जाने के चलते उन्होंने आत्महत्या की। 

यह कठोर कदम उठाने से पहले साप्ते ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने उस व्यक्ति के नाम का जिक्र किया है जो उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। वाकाड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगालिकर ने बताया कि पुलिस ने वीडियो क्लिप और सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। 

उन्होंने बताया, ‘‘हमने आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।’’ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में साप्ते ने कहा, ‘‘ मुझ पर किसी का बकाया नहीं है। मैं नियमित तौर पर भुगतान कर रहा हूं। मैं फिलहाल पांच प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं और मुझे तत्काल काम शुरू करना होगा।’’ 

साप्ते ने वीडियो में कहा, ‘‘ मैं आत्महत्या कर रहा हूँ। मैं न्याय की मांग करता हूं।’’ साप्ते ‘मान्या द वांडर ब्वॉय’ और ‘अम्बत गोंड’ जैसी फिल्मों के कला निर्देशक थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन