1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मर्द को दर्द नहीं होता' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई रिलीज़!

'मर्द को दर्द नहीं होता' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई रिलीज़!

 Published : Mar 27, 2019 11:07 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 11:10 pm IST

वासन बाला द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म मर्द को दर्द नहीं होता सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

मर्द को दर्द नहीं होता- India TV Hindi
मर्द को दर्द नहीं होता

मुंबई: भारत में रिलीज के बाद, मर्द को दर्द नहीं होता को मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ताइवान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान जैसे देशों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किया गया है। आरएसवीपी की यह फ़िल्म ताइवान के बाजार में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है और आने वाले सप्ताह में चीन और अमरीका में भी रिलीज़ हो रही  है। "मर्द को दर्द नहीं होता" ने टीआईएफएफ में वैश्विक प्रशंसा प्राप्त करने के बाद, मातृभूमि में जनता का दिल जीत लिया हैं।

आरएसवीपी की "मर्द को दर्द नहीं होता " को  वैश्विक मान्यता और  दुनिया भर में पहले ही मिली  प्रशंसा ने अपना प्रभाव बनाया है, हालांकि, भारतीय दर्शकों ने फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म को खूब सराहा था । अभिमन्यु दासानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी अभिनीत यह फ़िल्म अपने एक्शन और कॉमेडी के मिश्रण के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।

आरएसवीपी के बैनर तले बनी यह फ़िल्म रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है। वासन बाला द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म मर्द को दर्द नहीं होता सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन