1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर बने मीम्स वायरल

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर बने मीम्स वायरल

 Published : Sep 24, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 09:16 pm IST

दीपिका अपनी एक शकुन बत्रा फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं। उनके साथ सिद्धान्त चतुवेर्दी और अनन्या पांडे भी गोवा में थे।

deepika padukone, ranveer singh- India TV Hindi
 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  Image Source : INSTAGRAM- RANVEER, DEEPIKA

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को समन जारी किया गया है। दीपिका अपनी एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं। उनके साथ सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी गोवा में थे। समन जारी होने के बाद दीपिका मुंबई आने के लिए तैयार हैं। दीपिका पादुकोण कल सुबह रणवीर के साथ मुंबई के लिए रवाना होंगी। दीपिका ने रिसॉर्ट में अपनी लीगल टीम के लोगों से भी बात की। इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर बने मीम्स ट्विटर पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस LIVE:  सारा अली खान परिवार संग गोवा में मना रही थीं छुट्टियां


 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर अभिनेत्री और उनकी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच 2017 की व्हाट्सएप चैट का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थों की चर्चा कर रहीं थीं। प्रकाश क्वान कंपनी में जया साहा की सहयोगी हैं। 

Video: सारा अली खान परिवार संग गोवा से पहुंची मुंबई, एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दीपिका को शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान को भी एनसीबी ने बुलाया uw। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही थीं और गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सारा और श्रद्धा कपूर को शनिवार को एनसीबी ऑफिस में पेश होना है।

ये सारी पूछताछ 14 जून को हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच के संबंध में है, जिसमें ड्रग एंगल भी जुड़ गया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन