1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीका ने लाइव कांसर्ट में डॉक्टर को मारा थप्पड़, मामला दर्ज

मीका ने लाइव कांसर्ट में डॉक्टर को मारा थप्पड़, मामला दर्ज

 Written By: Jitendra Sharma
 Published : Apr 13, 2015 10:44 am IST,  Updated : Apr 13, 2015 11:50 am IST

नई दिल्ली: पॉप सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह बना है मीका का थप्पड़। दिल्ली में एक प्रोग्राम के दौरान मीका ने अचानक परफॉर्मेंस को रोक कर ऑडियंस

- India TV Hindi

नई दिल्ली: पॉप सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह बना है मीका का थप्पड़। दिल्ली में एक प्रोग्राम के दौरान मीका ने अचानक परफॉर्मेंस को रोक कर ऑडियंस में से एक शख़्स को मंच पर बुलाया। कुछ देर दोनों में कुछ कहासुनी हुई और फिर जबतक सामने वाला शख़्स कुछ समझ पाता एक करारा थप्पड़ उसके गाल पर जड़ दिया।

पीड़ित का नाम श्रीकांत है जो कि अंबेडकर अस्पताल में एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। इस घटना में उन्हें बाएं कान में कुछ आंतरिक चोट पहुंची है।

घटना दिल्ली ओप्थोलमोलोजीकल सोसाइटी की ओर से इंद्रपुरी स्थित दिल्ली पूसा इंस्टीट्यूट मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के तहत कल शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान मीका ने किसी काम के लिए दर्शक में से कुछ लोगों को मंच पर बुलाया था। इस दौरान मीका ने चिकित्सक की किसी बात से नाराज होकर चिकित्सक को थप्पड़ मार दिया और उसके बाद उसको बाउंसर को सौंप दिया।’

घटना के तत्काल बाद पीड़ित के सहयोगियों ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया लेकिन पुलिस ने फौरन हस्तक्षेप किया और मीका के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया। आज गायक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

जानेमाने गायक मीका के खिलाफ यहां दक्षिणी दिल्ली में एक लाइव कन्सर्ट में कथित तौर पर एक चिकित्सक को थप्पड़ मारने के लिए मामला दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने चोट पहुंचाने और गलत तरीके से रोकने के लिए मीका के खिलाफ इंद्रपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। वहीं कथित घटना का वीडियो कुछ वेबसाइट पर दिखा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन