1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: मिलिंद सोमन ने किया Hakuna Matata गाने पर किया जबरदस्त डांस, पत्नी अंकिता ने किया कमेंट

Video: मिलिंद सोमन ने किया Hakuna Matata गाने पर किया जबरदस्त डांस, पत्नी अंकिता ने किया कमेंट

 Published : Sep 04, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 11:58 pm IST

मिलिंद सोमन इन दिनों पत्नी अंकिता कुवर का 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए साउथ अफ्रीका में है।

मिलिंद सोमन-...- India TV Hindi
मिलिंद सोमन- अंकिता कुवर Image Source : INSTAGRAM

मिलिंद सोमन इन दिनों पत्नी अंकिता कुवर का 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए साउथ अफ्रीका में है। मिलिंद आए दिन साउथ अफ्रिका से अपनी और पत्नी अंकिता की रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पले मिलिंद ने अफ्रीका की सबसे ऊंची माउंट 'किलिमंजारो' पर अंकिता को किस करते हुए फोटो शेयर किया था और अब एक बार फिर से मिलिंद ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिलिंद  Hakuna Matata गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

मिलिंद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है। मिलिंद ने लिखा है 'डांस हमेशा से शरीर के लिए फायदमेंद माना जाता है। यह आपके अंदर खुशी वाले हॉरमोन संचालित करता है साथ ही आपको डांस करता देख अगर दूसरे मजे भी लेते हैं तो भी क्या फर्क पड़ता है। लाइफ में मजे के साथ डांस करें।

बता दें कि मिलिंद सोमन हमेशा से अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। आज मिलिंद वाइफ अंकिता कुंवर का 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अंकिता कुंवर के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए इस बार मिलिंद ने काफी तैयारी की है। इसी का नतीजा है मिलिंद ने अफ्रीका की सबसे ऊंची माउंट किलिमंजारो पर जाकर अंकिता को किस करते हुए फोटो शेयर किया है।

Also Read:

सारा अली खान ने इंस्टा पर शेयर की पुरानी फोटो, कार्तिक आर्यन बोले...इसकी शक्ल तो...

Saaho Box Office Collection Day 5: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री

श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन