1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थियेटर प्ले 'हेलो जिंदगी' में नजर आएंगी मिनीषा लांबा

थियेटर प्ले 'हेलो जिंदगी' में नजर आएंगी मिनीषा लांबा

 Published : Mar 15, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 04:29 pm IST

फेलिसिटी थिएटर 'हैलो जिंदगी' पेश कर रहा है जिसे रमन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और 23 मार्च को यहां कमानी सभागार में इसका मंचन किया जाएगा। 

मिनीषा लांबा- India TV Hindi
मिनीषा लांबा

नई दिल्ली: अभिनेत्री मिनीषा लांबा, किश्वर मर्चेंट, डेलनाज ईरानी, गुड्डी मारुति और चित्राशी रावत लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री स्मिता बंसल द्वारा लिखित थियेटर नाटक 'हैलो जिंदगी' में नजर आएंगी। फेलिसिटी थिएटर 'हैलो जिंदगी' पेश कर रहा है जिसे रमन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और 23 मार्च को यहां कमानी सभागार में इसका मंचन किया जाएगा। 

यह थिएटर शो विभिन्न पृष्ठभूमि और विशेषताओं की पांच महिलाओं के इर्दगिर्द घूमता है और जो मुंबई में एक पॉश फ्लैट में एक साथ रहती हैं।

रमन ने एक बयान में कहा, "'हैलो जिंदगी' के माध्यम से हमने यह चित्रित करने की कोशिश की है कि भगवान ने जीवन को सुंदर बनाया है लेकिन यह हम ही हैं जो अपने लिए समस्याएं पैदा करते हैं। इससे दुख और समस्याएं पैदा होती हैं। जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं हैं। आपका जीवन जितना सरल होगा उतना ही सुखद होगा। स्मिता बंसल के साथ थियेटर के लिए उनकी पहली पटकथा पर काम करना खुशी की बात है और मुझे यकीन है कि उनकी कहानी को सभी लोगों द्वारा सराहा जाएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन