1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिगर पर कॉमेंट करने वाले ट्रोल को करीना कपूर ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

फिगर पर कॉमेंट करने वाले ट्रोल को करीना कपूर ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

 Published : Mar 13, 2019 03:35 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 03:51 pm IST

तैमूर के जन्म के बाद करीना ने जिस तरह से अपना वजन कम किया। वह काबिले तारीफ है, लेकिन कुछ यूजर्स सोशल मीडिया में उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन करीना ने एक ट्रोलर को ऐसा जबाव दिया कि शायद ही अब किसी को ऐसा कमेंट कर पाएं। इस वीडियो को करीना कपूर ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

KAREENA KAPOOR- India TV Hindi
KAREENA KAPOOR

नई दिल्ली: करीना कपूर अपनी स्टाइल के साथ-साथ फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। तैमूर के जन्म के बाद करीना ने जिस तरह से अपना वजन कम किया। वह काबिले तारीफ है, लेकिन कुछ यूजर्स सोशल मीडिया में उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन करीना ने एक ट्रोलर को ऐसा जबाव दिया कि शायद ही अब किसी को ऐसा कमेंट कर पाएं। इस वीडियो को करीना कपूर ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

दरअसल, करीना कपूर अरबाज खान के चैट शो में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने एक फोटो के कमेंट पढ़कर सुनाया था। इसी में एक ट्रोलर ने लिखा, 'करीना कपूर का जीरो फिगर नहीं बल्कि माइनस फिगर है। अगली बार वह गायब हो जाएंगी और हम उन्हें सिर्फ सुन पाएंगे।'

इस बार करीना कपूर ने हंसते हुए बहुत ही बिंदास तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता। मैं तो अब काफी हरी भरी हूं। अब मेरा फिगर ठीक है यह जीरो या माइनस फिगर नहीं है। आप कभी भी ज्यादा पतले या ज्यादा अमीर नहीं होते। बेबी होने के बाद मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े 23 किलो के वजन को कम करने के लिए काफी मेहनत की है। वेट घटाने के लिए मुझे एक साल का वक्त लगा है।'

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके साथ ही उनके पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' भी है।

PM मोदी ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित इन बॉलीवुड हस्तियों से की वोट करने की अपील

प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबर पर बोलीं मां मधु चोपड़ा

अनुष्का शर्मा ने खींचे विराट कोहली के गाल, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन